LIVE

Tamil Nadu Election Result news: तमिलनाडु की राजनीति में थलपति की सुपरहिट एंट्री, 'विजय' पथ पर TVK; जानें किस सीट पर कौन विनर

TN Election Result tamil nadu election result 2026 LIVE dmk tvk vijay thalapathy news tamil Tamil nadu vidhan sabha chunav result at results.eci.gov.in election commission of india: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आज जारी किए गए। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों और समर्थकों की नजरें आज के परिणामों पर टिकी रहीं। राज्य की सत्ता के लिए मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) और विपक्षी All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK) के बीच माना जा रहा है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने चौंकाते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है, जबकि सत्ताधारी डीएमके को बड़ा झटका लगा।
TN Election Result Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE
TN Election Result tamil nadu election result 2026 dmk tvk vijay thalapathy live news tamil Tamil nadu vidhan sabha chunav result at results.eci.gov.in election commission of india: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आज जारी हुए। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने चौंकाते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। राज्य की सत्ता के लिए मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) और विपक्षी All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK) के बीच माना जा रहा था, लेकिन असल खेला तो थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने किया। मतगणना के लिए राज्यभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। हर जिले में बनाए गए काउंटिंग सेंटरों पर प्रशासन और पुलिस की विशेष नजर है ताकि प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे। Election Commission of India (ECI) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, वोटों की गिनती इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट पर्चियों के मिलान के साथ की जा रही है।

यहां देखें तमिलनाडु समेत, केरलम और पुडुचेरी के नतीजे लाइव

ECI Election Commission of India: तमिलनाडु इलेक्शन रिजल्ट कमीशन पर कैसे देखें

तमिलनाडु चुनाव परिणाम आप सीधे Election Commission of India (इलेक्शन कमीशन) की आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं। नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं:

स्टेप-1 अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और ECI की वेबसाइट (results.eci.gov.in) पर जाएं।
स्टेप-2 होमपेज पर आपको “Election Results” या “General Election Results” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप-3 अब राज्यों की लिस्ट में से TN Election Result को सेलेक्ट करें।
स्टेप-4 विधानसभा (Assembly) या लोकसभा (Parliamentary) चुनाव में से जो रिजल्ट देखना चाहते हैं, उसे चुनें।
स्टेप-5 आप पूरे राज्य का रिजल्ट या किसी खास विधानसभा/लोकसभा सीट का रिजल्ट देख सकते हैं।
स्टेप-6 अब आपके सामने उम्मीदवारों के नाम, पार्टी, और वोटों की संख्या के साथ पूरा रिजल्ट दिख जाएगा।
May 4, 2026 | 08:57 PM IST

स्टालिन ने जनता के फैसले को किया स्वीकार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके के पक्ष में आए नतीजों पर द्रमुक अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि मैं जनता के फैसले को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमने सुशासन दिया, अपनी उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए वोट मांगे थे।
May 4, 2026 | 05:38 PM IST

द्रमुक के कद्दावर नेता के एन नेहरू ने तिरुचि सीट बरकरार रखी

द्रविड़ मुनेत्र कषगम के वरिष्ठ नेता और नगरपालिका प्रशासन मंत्री के एन नेहरू तिरुची पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचत घोषित हुये हैं और उन्होंने लगातार तीसरी बार इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कड़ी टक्कर वाले इस चुनाव में नेहरू ने 88,235 वोट हासिल किए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं टीवीके उम्मीदवार के जी राममूर्ति को 4,786 वोटों के अंतर से हराया। हालांकि शुरुआती रुझान में टीवीके के उम्मीदवार ने कुछ समय के लिए बढ़त बनाई थी, लेकिन जैसे-जैसे शहरी क्षेत्रों के वोटों की गिनती हुई, डीएमके के वरिष्ठ नेता ने बढ़त हासिल कर ली।
May 4, 2026 | 05:30 PM IST

MK स्टालिन को बीएस बाबू ने 8795 मतों से हराया

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, टीवीके उम्मीदवार वीएस बाबू को 82,997 वोट हासिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पक्ष में 74,202 वोट पड़े। कोथापुर में 22 राउंड की काउंटिंग के बाद बीएस बाबू ने स्टालिन के खिलाफ 8795 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
May 4, 2026 | 03:53 PM IST

कोलाथुर सीट से पीछे चल रहे मुख्यमंत्री स्टालिन

तमिलनाडु के मौजूदा मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख स्टालिन कोलाथुर सीट से पीछे चल रहे है। कोलाथुर स्टालिन का अभेद किला माना जाता है। वहां से वह लगातार तीन चुनाव जीत चुके हैं और चौथी बार चुनावी मैदान में हैं।
May 4, 2026 | 01:35 PM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: बड़े जिलों में कैसा है रुझान

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में प्रमुख जिलों की तस्वीर इस प्रकार है। तंजावुर जिले की कुल 8 सीटों में DMK+ को 10, AIADMK+ को 6 और TVK को 2 सीटों पर बढ़त मिली है। तिरुवरुर जिले की 4 सीटों में DMK+ और AIADMK+ दोनों को 2-2 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि TVK यहां पिछड़ रही है। नागपट्टिनम जिले की 3 सीटों में DMK+, AIADMK और TVK को 1-1 सीट पर बढ़त हासिल है। वहीं मयिलाडुथुरै जिले की 3 सीटों में DMK+ 2 सीटों पर आगे है और AIADMK+ 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि TVK यहां पिछड़ रही है।
May 4, 2026 | 01:10 PM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: 110 सीटों पर TVK आगे, 57 पर ADMK

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के ताजा रुझानों में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्री कड़गम) फिलहाल 110 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अन्नाद्रमुक (ADMK) 57 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
May 4, 2026 | 01:10 PM IST

Tamil Nadu Election Result news live: रुझानों में टीवीके आगे

Tamil Nadu Election Result news live तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। थलपति तमिल मूल का शब्द है जिसका अर्थ होता 'कमांडर', 'सेनापति' या 'जननेता' यानी जिसे जनता का प्यार हासिल है।
May 4, 2026 | 12:59 PM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: विजय की पार्टी TVK के 5 बड़े चुनावी वादे

विवाह सहायता और उपहार: टीवीके ने वादा किया है कि राज्य में युवतियों के विवाह के अवसर पर सरकार की ओर से सहायता के तौर पर 8 ग्राम सोना (एक पावन) दिया जाएगा। इसके साथ ही, प्रत्येक वधू को उपहार स्वरूप एक रेशमी साड़ी भी भेंट की जाएगी।

मासिक भत्ता और पेंशन में बढ़ोतरी: महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उन्हें हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता देने का संकल्प लिया गया है। वहीं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान के लिए उनकी पेंशन राशि को बढ़ाकर ₹3,000 प्रतिमाह करने का वादा किया गया है।

भूमिहीनों को पट्टा: सामाजिक न्याय की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विजय ने घोषणा की है कि उनकी सरकार बनने पर भूमिहीन गरीब परिवारों को सरकारी जमीन पर मुफ्त मालिकाना हक (पट्टा) दिलाया जाएगा, ताकि हर गरीब के पास अपनी जमीन हो।

मुफ्त बिजली, गैस और ऋण सुविधा: घरेलू राहत के तौर पर हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और साल में 6 रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने का भी वादा है।

रोजगार और युवा कल्याण: युवाओं के लिए पार्टी ने अगले 5 साल में 5 लाख सरकारी नौकरियां देने और 5 लाख युवाओं को इंटर्नशिप से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। साथ ही, स्नातक पास बेरोजगारों को ₹4,000 मासिक भत्ता और उद्यमियों के लिए 25 लाख रुपये तक का लोन देने की योजना पेश की गई है।
May 4, 2026 | 12:48 PM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: इन वादों के दम पर विजय ने मार ली तमिलनाडु में बाजी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 111 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है और सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। राजनीति में महज दो साल पहले एंट्री करने वाले विजय की यह बड़ी जीत मानी जा रही है। इस सफलता के पीछे उनके लोकलुभावन और सीधे जनता को प्रभावित करने वाले वादे अहम माने जा रहे हैं।
May 4, 2026 | 12:44 PM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: विजय के पिता की आईं भावुक तस्वीरें

Tamil Nadu Election Results LIVE: विजय के पिता की आईं भावुक तस्वीरें

May 4, 2026 | 12:34 PM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: क्या होता है थलपति शब्द का अर्थ

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। थलपति तमिल मूल का शब्द है जिसका अर्थ होता 'कमांडर', 'सेनापति' या 'जननेता' यानी जिसे जनता का प्यार हासिल है।
May 4, 2026 | 12:24 PM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: विजय को जनता ने चुन लिया अपना 'थलपति'

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। रुझानों में विजय थलपति की पार्टी को 100 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है। 234 सीटों वाले विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है।
May 4, 2026 | 12:23 PM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: TVK को जानें

TVK एक भारतीय क्षेत्रीय राजनीतिक दल है जो केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी और तमिलनाडु राज्य में सक्रिय है।
May 4, 2026 | 12:19 PM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: कोयंबटूर में TVK कार्यकर्ताओं का जश्न

कोयंबटूर में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती नतीजों ने उत्साह का माहौल बना दिया है। शुरुआती रुझानों में टीवीके (तमिलगा वेत्री कड़गम) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है, और इसके कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है
May 4, 2026 | 12:18 PM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: सुलूर विधानसभा सीट

सुलूर विधानसभा सीट से Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के उम्मीदवार सुकुमार ने कहा, आम तौर पर कोयंबटूर को AIADMK का गढ़ कहा जाता था और इसे DMK का गढ़ बनाने की बात होती थी। लेकिन आज यह TVK का गढ़ बन गया है... तमिलनाडु की जनता ने हम पर जो भरोसा जताया है, हम उसे पूरा करेंगे, क्योंकि उन्होंने 'थलापति' विजय पर इतना बड़ा विश्वास किया है... मौजूदा स्थिति यह है कि वे (डीएमके) शायद विपक्ष में भी नहीं आ पाएंगे..."
May 4, 2026 | 12:17 PM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: तमिलनाडु में विजय की TVK ने किया बड़ा उलटफेर

अरुप्पुकोट्टई विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती के तीसरे दौर के बाद राज्य मंत्री और मौजूदा विधायक K.K.S.S.R. रामचंद्रन (DMK) 9,719 वोटों के साथ, TVK उम्मीदवार कार्तिक कुमार (10,808) से 1,089 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
May 4, 2026 | 12:03 PM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: सत्तारूढ़ DMK के 15 मंत्री पीछे

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन समेत सत्तारूढ़ DMK के 15 मंत्री पीछे चल रहे हैं।
May 4, 2026 | 11:59 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: तमिलनाडु में दिख रहे ऐतिहासिक रुझान

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती नतीजों ने राजनीतिक परिदृश्य को हिला दिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अभिनेता विजय की नई पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने अप्रत्याशित रूप से बड़ी बढ़त हासिल की है और 233 में से 108 सीटों पर आगे चल रही है। इसके बाद अन्नाद्रमुक (ADMK) 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि सत्ताधारी द्रमुक (DMK) केवल 41 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अन्य दलों में पीएमके (PMK) 6, कांग्रेस (INC) 5 और भाजपा (BJP) 3 सीटों पर आगे हैं, वहीं कुछ सीटों पर छोटे दलों का कब्जा दिखाई दे रहा है। यदि ये रुझान अंतिम परिणामों में बदलते हैं, तो यह तमिलनाडु की पारंपरिक द्रविड़ राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हो सकता है।
May 4, 2026 | 11:52 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: एक ही चरण में मतदान हुआ था

तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था। राज्य में इस बार रिकॉर्ड 85.1% मतदान हुआ है।
May 4, 2026 | 11:49 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: रिकॉर्ड 85.1% मतदान

राज्य में इस बार रिकॉर्ड 85.1% मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन सत्तारुढ़ पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) गठबंधन और एडप्पादी के. पलानीस्वामी की ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम AIADMK के अलावा फिल्म अभिनेता विजय भी चर्चा में बने हुए हैं।
May 4, 2026 | 11:46 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: तमिलनाडु CM स्टालिन लगातार पीछे


तमिलनाडु CM स्टालिन अबतक के रुझानों में लगातार पीछे दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल स्टालिन वी एस बाबू से 4000 वोटों से पीछे हैं।
May 4, 2026 | 11:41 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: तमिलनाडु में किसकी बनेगी सरकार

तमिलनाडु के वेलाचेरी विधानसभा सीटे से TVK के उम्मीदवार आर. कुमार फिर से आगे हो गए हैं।

TVK - 8533
कांग्रेस - 4634
AIADMK - 3848
May 4, 2026 | 11:32 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: TVK के राष्ट्रीय प्रवक्ता फेलिक्स जेराल्ड का बयान

तमिलनाडु में शुरुआती नतीजों के बाद TVK के राष्ट्रीय प्रवक्ता फेलिक्स जेराल्ड ने कहा, 'तमिलनाडु में हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।'
May 4, 2026 | 11:31 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: पलानीस्वामी के घर के बाहर बढ़ी सुरक्षा

May 4, 2026 | 11:28 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: एक्टर विजय ने कैसे रचा इतिहास

विजय को महिलाओं और युवाओं का समर्थन मिला है। विजय की पार्टी का यह पहला चुनाव था। पहले चुनाव में इस तरह का प्रदर्शन बहुत कम दलों का रहता है।
May 4, 2026 | 11:21 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: अवानाशी विधानसभा सीट रिजल्ट

तमिलनाडु के अवानाशी विधानसभा सीट पर पहले राउंड की वोटों की गिनती के बाद BJP नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन TVK उम्मीदवार एस. कमाली से पीछे चल रहे हैं।
May 4, 2026 | 11:14 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: विजय की TVK ने लगाई सेंचुरी

बीजेपी, कांग्रेस, NTK, VCK और PMK जैसी पार्टियों चुनावी मैदान में हैं लेकिन विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
May 4, 2026 | 11:11 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: रुझानों में सौ के पार TVK

May 4, 2026 | 11:09 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: DMK headquarters से हटने लगे टेंट

May 4, 2026 | 11:06 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: एमके स्टालिन 2529 वोटों से पीछे

तमिलनाडु की कोलाथुर सीट पर 5वें दौर की काउंटिंग के बाद एमके स्टालिन 2529 वोटों से पीछे
May 4, 2026 | 11:04 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: ई पलानीस्वामी 10 हजार वोटों से आगे

तमिलनाडु : इडापड्डी सीट से AIADMK के ई पलानीस्वामी 10 हजार से अधिक वोटों से आगे। तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, रुझानों में एक्टर विजय की TVK ने लगाई सेंचुरी, सरकार बनाने का दावा।
May 4, 2026 | 11:01 AM IST

हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे: TVK

May 4, 2026 | 10:54 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: सी. जोसेफ विजय आगे

टीवीके अध्यक्ष और अभिनेता सी. जोसेफ विजय ने तिरुचि पूर्व में राउंड 2 में अपनी बढ़त बढ़ा ली है। एक्टर विजय अपने प्रतिद्वंद्वी 3,299 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
May 4, 2026 | 10:54 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: CM स्टालिन अपनी सीट पर पिछड़े

कोथालुर सीट से CM MK Stalin 2500 वोटों से पीछे चल रहे हैं। TVK उम्मीदवार VS Babu इस सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

May 4, 2026 | 10:47 AM IST

Tamil Nadu Election Results LIVE: ओराथानाडु विधानसभा चुनाव रिजल्ट

तमिलनाडु के ओराथानाडु में दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद DMK उम्मीदवार आर. वैथिलिंगम अपने निकटतम टीवीके प्रतिद्वंद्वी अरविंद से 697 वोटों के अंतर से आगे हो गए हैं।
May 4, 2026 | 10:46 AM IST

Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था। राज्य में इस बार रिकॉर्ड 85.1% मतदान हुआ है।
May 4, 2026 | 10:45 AM IST

TN Election Result Tamil Nadu Election Result LIVE: रुझानों में विजय की TVK की सेंचुरी

Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, रुझानों में विजय की TVK की सेंचुरी; DMK मुख्यालय से हटने लगे टेंट। राज्य की राजनीति में इसे अहम घटना माना जा रहा है।
May 4, 2026 | 10:37 AM IST

TN Election Result Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें चाहिए

तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 234 में से किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 118 सीटें हासिल करनी होंगी। यही बहुमत का जादुई आंकड़ा है, जिसे पार करना सत्ता में आने के लिए जरूरी है।
May 4, 2026 | 10:32 AM IST

TN Election Result Tamil Nadu Election Result LIVE: तमिलनाडु का मुख्यमंत्री कौन है और किस पार्टी से है

तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (M.K. Stalin) हैं, जो 7 मई 2021 से इस पद पर कार्यरत हैं। वे द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK - Dravida Munnetra Kazhagam) पार्टी के अध्यक्ष हैं और राज्य में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृत्व वाले गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं।
May 4, 2026 | 10:31 AM IST

TN Election Result Tamil Nadu Election Result LIVE: तमिलनाडु में कितनी विधानसभा सीटें हैं

तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 निर्वाचित सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी राजनीतिक दल या गठबंधन को 118 सीटों (बहुमत) की आवश्यकता होती है। 1965 के परिसीमन के बाद से विधानसभा सीटों की यह संख्या स्थिर है।