TMC Protest In Delhi: नहीं मिली ट्रेन तो 50 बसों से ले जा रहे रहे हैं प्रदर्शनकारी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 1, 2023, 01:57 PM IST

केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन के लिए समर्थकों को ले जाने के लिए ट्रेन नहीं मिलने पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कुछ हजार समर्थकों को बस से रवाना किया।

पश्चिम बंगाल में कल्याणकारी योजनाओं के लिए केंद्र सरकार के धन देने से इनकार के विरोध में 2 और 3 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए कुछ हजार तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थक शनिवार को कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हुए। टीएमसी और उसके समर्थक पश्चिम बंगाल में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) जैसी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को केंद्र द्वारा धन जारी करने की मांग कर रहे हैं।

Abhishek Banerjee, TMC protest in Delhi, Trinamool Congress, protest against Modi government

मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली में 2 और 3 अक्टूबर टीएमसी का प्रदर्शन

पूर्वी रेलवे अधिकारियों द्वारा हावड़ा से एक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था करने के टीएमसी के अनुरोध को अस्वीकार करने के बाद पार्टी ने लोगों को लाने-ले जाने के लिए अंतिम समय में 50 बसों की व्यवस्था की। बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता और जॉब कार्ड धारक बस से दिल्ली आ रहे हैं। पार्टी के मुताबिक2 अक्टूबर को प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए 4000 से ज्यादा लोग राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच किए।

End of Feed