'दीदी के साथ खड़ा है बंगाल', बागी गुट की चुनौती पर TMC का पलटवार, स्थापना दिवस पर फिर आमने-सामने होंगे धड़े

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राजनीतिक विरासत को लेकर दो विरोधी गुटों के बीच जंग अब 28 अगस्त को होने वाले 'तृणमूल छात्र परिषद' (TMCP) के स्थापना दिवस तक पहुंच गई है।

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में पार्टी की असल विरासत और वर्चस्व को लेकर छिड़ी अंदरूनी लड़ाई अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। 21 जुलाई के 'शहीद दिवस' कार्यक्रम को लेकर हुई खींचतान के बाद अब दोनों विरोधी गुटों की नजर 28 अगस्त को होने वाले पार्टी की छात्र शाखा 'तृणमूल छात्र परिषद' (TMCP) के स्थापना दिवस पर टिक गई है।

TMC Power Struggle

बंगाल में टीएमसी बनाम टीएमसी (फाइल फोटो)

नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी खेमे ने 28 अगस्त को स्थापना दिवस समारोह आयोजित करने के लिए कोलकाता पुलिस को औपचारिक आवेदन भेजा है। हालांकि, इस बार बागी गुट ने किसी एक खास जगह के लिए जिद न करते हुए कई संभावित स्थानों का प्रस्ताव दिया है और अंतिम निर्णय पुलिस के पाले में डाल दिया है। गुट के नेताओं का कहना है कि जहां भी अनुमति मिलेगी, कार्यक्रम पूरी तरह कानून के दायरे में रहकर भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

End of Feed