TMC के 19 बागी सांसदों की चिट्ठी में किन-किन के हस्ताक्षर? जानें क्या शत्रुघ्न सिन्हा ने भी किया साइन

TMC Crisis: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में एक बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। पार्टी के 19 बागी सांसदों ने टीएमसी से अलग होने का मन बना लिया है और एक नया गुट बनाने की मांग को लेकर 18 मई को लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के कार्यालय को अपने हस्ताक्षरित नामों की सूची भेज दी है। इस बागी सूची में सायोनी घोष, यूसुफ पठान, शताब्दी रॉय, दीपक अधिकारी (देव) और रचना बनर्जी जैसी कई प्रमुख और कद्दावर हस्तियों के नाम शामिल हैं।

TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने पार्टी से अलग होने का मन बना लिया है। सांसदों ने अपने नामों की सूची आधिकारिक तौर पर लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को भेज दी है। इसी बीच पार्टी के 19 बागी सासंदों की साइन की हुई लिस्ट सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी पर हस्ताक्षर किए थे। इन सांसदों ने 18 मई को लोकसभा स्पीकर के कार्यालय को अपने नाम भेजे थे। बागी सासंदों ने अलग गुट बनाने की मांग की है।

tmc (2)

टीएमसी के 19 बागी सांसदों को हस्ताक्षर की हुई चिट्ठी सामने आई है। AI IMAGE

लिस्ट में किन-किन सांसदों के हस्ताक्षर

काकोली घोष दस्तीदार

शताब्दी रॉय

बापी हलदर

डॉ शर्मिला सरकार

प्रसून बंद्योपाध्याय

जगदीश बर्मा बसुनिया

असित कुमार मल

अरूप चक्रवर्ती

रचना बनर्जी

सायोनी घोष

खलीलुर्रहमान

अबू ताहिर खान

यूसुफ पठान

मिताली बैग

माला रॉय

कालीपद सोरेन

दीपक अधिकारी

जून मालिया

पार्थ भौमिक

इस लिस्ट में कई ऐसे नाम हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं। जिस सायोनी घोष को अभिषेक बनर्जी का समर्थक बताया जा रहा था, उन्होंने भी इस चिट्ठी में हस्ताक्षर किए हैं। अभिषेक बनर्जी ने ही उन्हें कभी यूथ विंग की चीफ बनाया था। वहीं, इन नामों में यूसुफ पठान, सायोनी घोष और शताब्दी रॉय जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल हैं, जो पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं।

End of Feed