TMC सांसद महुआ मोइत्रा का बड़ा आरोप- BJP समर्थकों ने उनकी कार पर किया हमला, अंडे और पत्थर फेंके

Mahua Moitra Car Attack: महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि कालीगंज के गोबरा पंचायत इलाके में बीजेपी समर्थकों ने उनकी कार को घेर लिया और पत्थर, लाठी-डंडों और अंडों से हमला किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि पश्चिम बंगाल पुलिस, डीजीपी और कृष्णानगर पुलिस को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के तहत दी गई है।

Mahua Moitra Car Attack: पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की कार पर हमले का आरोप लगा है। महुआ ने दावा किया है कि गुरुवार को कालीगंज के गोबरा पंचायत इलाके में बीजेपी समर्थकों ने उनकी कार को घेर लिया और पत्थर, लाठी-डंडों और अंडों से हमला किया। इस घटना के बाद बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। टीएमसी ने इसे कोर्ट के आदेश की अवहेलना बताया है। कृष्णानगर से सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट कर घटना की जानकारी दी।

Mahua Moitra ANI

महुआ मोइत्रा (फोटो साभार- ANI)

महुआ मोइत्रा का बड़ा आरोप

उन्होंने कहा कि पहले ही पुलिस को संभावित हमले की सूचना दे दी थी। उनके मुताबिक, करीब 80 से 90 बीजेपी समर्थक उन्हें निशाना बनाने के लिए इलाके में जमा हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया, काले झंडे दिखाए और वापस जाओ के नारे लगाए। महुआ ने एक पोस्ट में लिखा कि पश्चिम बंगाल पुलिस, डीजीपी और कृष्णानगर पुलिस को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के तहत दी गई है। उन्होंने कहा कि गोबरा ग्राम पंचायत में हमले की पूरी जानकारी पुलिस के पास थी, इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

End of Feed