'खून से सने हैं मुख्य चुनाव आयुक्त के हाथ', ममता दीदी की पार्टी बोली- बंगाल में SIR के चलते 40 लोगों की हुई मौत

Bengal SIR: तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण के कारण कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है। राज्यसभा सदस्य डेरेक ओब्रायन ने कहा कि हमने बैठक की शुरुआत ही यह कहते हुए की कि सीईसी के हाथ खून से सने हैं।

Bengal SIR: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कारण कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के "हाथ खून से सने हैं"।

TMC Derek OBrien

राज्यसभा सदस्य डेरेक ओब्रायन (फोटो साभार: PTI)

TMC प्रतिनिधियों ने EC अधिकारियों से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल में जारी मतदाता सूचियों के एसआईआर के बीच, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओब्रायन के नेतृत्व में पार्टी के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोकसभा सदस्यों में शताब्दी रॉय, कल्याण बनर्जी, प्रतिमा मंडल, साजदा अहमद और महुआ मोइत्रा तथा राज्यसभा सदस्यों में डोला सेन, ममता ठाकुर, साकेत गोखले और प्रकाश चिक बरीक थे।

End of Feed