क्या PM मोदी SIR से प्रभावित बंगाल के एक करोड़ ज्यादा लोगों को कह रहे घुसपैठिया; TMC का पलटवार

Bengal SIR: ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा पलटवार करते हुए सवाल किया कि क्या वह पश्चिम बंगाल में एसआईआर से प्रभावित एक करोड़ से ज्यादा लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं।

Bengal SIR: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या वह पश्चिम बंगाल में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कारण "परेशानी" झेल एक करोड़ से अधिक लोगों को "घुसपैठिया" कह रहे हैं।

Mamata Banerjee PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (दाएं) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (बाएं) (फोटो साभार: @AITCofficial/PTI)

PM मोदी ने TMC पर साधा निशाना

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने टीएमसी की तीखी आलोचना की और उस पर "घुसपैठियों की सुरक्षा" करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि "घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर दबाव डाला जा रहा है।"

End of Feed