Tirupati Laddu Row: अब पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी करेंगे क्षमा अनुष्ठान, लोगों से पूजा में भाग लेने का किया आह्वान

Tirupati Laddu Row Updates: पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को लोगों से 28 सितंबर को राज्य के मंदिरों में पूजा-अर्चना में भाग लेने का आह्वान किया है।

Tirupati Temple Laddu Controversy: वाईएसआरसीपी (YSRCP) प्रमुख और पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को लोगों से 28 सितंबर को राज्य के मंदिरों में पूजा-अर्चना में भाग लेने का आह्वान किया है। पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इस पूजा का आह्वान इसलिए किया है ताकि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू द्वारा तिरुपति के लड्डुओं पर आरोप लगाने के पाप का प्रायश्चित किया जा सके। सीएम नायडू ने एनडीए विधायक दल की बैठक में वाईएसआरसीपी सरकार पर आरोप लगाए थे। वहीं इस बीच तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम (tirupati laddu prasadam) में पशु चर्बी के इस्तेमाल को लेकर छिड़े विवाद के बीच तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मिलावटी घी सप्लाई करने वाली फर्म एआर डेरी फूड्स के खिलाफ पुलिस में आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई है।

Tirupati Laddu Row

पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी करेंगे क्षमा अनुष्ठान

End of Feed