26 सितंबर 2024 हिंदी न्यूज़: झारखंड में दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी; मानहानि केस में संजय राउत दोषी करार
हिंदी न्यूज़, 26 सितंबर 2024 मुख्य समाचार: मुंबई और उसके आसपास के जिलों में भारी बारिश ने हाल बेहाल कर दिया है। यहां मौसम विभाग ने सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं और रेल से लेकर हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं, पूजा खेडकर मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। आज पूजा खेडकर की लगी गिरफ्तारी पर रोक खत्म हो रही है। हरियाणा चुनाव की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोनीपत में रैली करने वाले हैं, इसके अलावा वह दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगे। पीएम मोदी आज पुणे में अंडरग्राउंट मेट्रो का भी उद्घाटन करने वाले हैं। हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल की जंग और तेज हो गई है। इजराइल सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ जमीनी हमले का ऐलान किया है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के बड़े अपडेट्स...
26 सितंबर 2024 हिंदी न्यूज़: झारखंड में दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी; मानहानि केस में संजय राउत दोषी करार
जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, एक अन्य घायल
सीबीडीटी ने सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों में फेरबदल किया
नक्सलियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: जदयू के राष्ट्रीय महासचिव बने अशोक चौधरी
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: इजराइल-हिजबुल्लाह में जंग के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: मानहानि केस में संजय राउत दोषी करार
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: पूजा खेडकर को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: सेंथिल बालीजी की जमानत याचिका मंजूर
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: झारखंड के बोकारो में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोनह सिंह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है, जिससे उनकी सरकार पर छाया संकट फिलहाल खत्म हो गया है। हालांकि, नौ साल के कार्यकाल में टूडो की लोकप्रियता काफी घटी है, जिसके चलते उन्हें आगे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, ट्रूडो की लिबरल सरकार को हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 211 के मुकाबले 120 वोट ही पड़े।
