त्रिपुरा में 'X फैक्टर' बनकर उभरी टिपरा मोथा, जानें कौन हैं इसके मुखिया प्रद्योत देबबर्मा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 2, 2023, 01:54 PM IST

Who is Pradyot Bikram Manikya Deb Barma : 44 साल के हो चुके प्रद्योत अभी कुंवारे हैं। साल 2007 में इन्होंने 'द नॉर्थ इस्ट टुडे' नाम से एक मैगजीन निकालनी शुरू की। इस पत्रिका के वह एडिटर इन चीफ बने। बाद में उन्होंने कहा कि पत्रिका के अंक केवल ऑनलाइन प्रकाशित किए जाएंगे। हालांकि, साल 2020 में प्रद्योत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Who is Pradyot Bikram Manikya Deb Barma : त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में टिपरा मोथा एक नई राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी है। विधानसभा की 60 सीटों वाले इस राज्य में हालांकि भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। फिर भी भगवा पार्टी यदि बहुमत के जादुई आंकड़े (31) से यदि दूर रहती है तो ऐसी स्थिति टिपरा मोथा 'किंग मेकर' की भूमिका में आ सकती है। महज दो साल में इस पार्टी ने आदिवासी समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए भारतीय जनता पार्टी, वाम दल, कांग्रेस के चुनावी समीकरण बिगाड़ दिए। इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टियों को टक्कर देना आसान काम नहीं है लेकिन टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मा ने सफलता की नई इबारत लिखी है।

Tripura pradyot

टिपरा मोथा पार्टी के प्रमुख हैं प्रद्योत देबबर्मा।

2021 में बनाई टिपरा मोथा पार्टी

शायद ही किसी ने सोचा होगा कि साल 2019 में कांग्रेस से अलग होकर 2021 में अपनी नई पार्टी बनाने वाले प्रद्योत राज्य में एक प्रमुख सियासी ताकत बनकर उभरेंगे। इस चुनाव में टिपरा मोथा को आदिवासी समुदाय का भारी समर्थन मिला है। प्रद्योत की इस सफलता के पीछे आदिवासी समुदाय का उनके पीछे खड़ा होना एक बड़ी वजह माना जा रहा है। यहां प्रद्योत के अब तक के सियासी सफर पर एक नजर डालते हैं-

End of Feed