TimesPro ने नेतृत्व परिवर्तन का किया ऐलान; अनीश श्रीकृष्ण ने कहा अलविदा, अभिषेक अरोड़ा को कमान

टाइम्स ग्रुप का हिस्सा और भारत का अग्रणी हायर एडटेक (Higher EdTech) प्लेटफॉर्म TimesPro ने आज नेतृत्व परिवर्तन की योजनाबद्ध घोषणा की।

मुंबई (एक अगस्त, 2025): टाइम्स ग्रुप का हिस्सा और भारत का अग्रणी हायर एडटेक (Higher EdTech) प्लेटफॉर्म TimesPro ने आज नेतृत्व परिवर्तन की योजनाबद्ध घोषणा की। 2015 से TimesPro के सीईओ रहे अनीश श्रीकृष्ण एक परिवर्तनकारी दशक के बाद पद छोड़ेंगे। उन्होंने व्यवसाय की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए एक सुविचारित उत्तराधिकार प्रक्रिया को अंजाम दिया है। अभिषेक अरोड़ा, जिन्हें ई-कॉमर्स और शिक्षा क्षेत्र में अच्छा खासा अनुभव है, ने एक अगस्त 2025 से नए सीईओ का कार्यभार संभाला।

TimesPro

टाइम्स ग्रुप का हिस्सा और भारत का अग्रणी हायर एडटेक प्लेटफॉर्म टाइम्सप्रो

पिछले दशक में TimesPro ने हायर एडटेक क्षेत्र में बाजार नेतृत्व हासिल किया। 70 फीसदी की CAGR वृद्धि और सतत लाभप्रदता दर्ज की। इस दौरान TimesPro ने भारत के सबसे भरोसेमंद हायर एडटेक ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बनाई, जिसने नवाचार और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से उद्योग और शिक्षा जगत के बीच की खाई को न सिर्फ पाटने का काम किया, बल्कि उच्च शिक्षा में पहुंच और सामर्थ्य की समस्याओं का समाधान भी किया है।

End of Feed