Times Now Summit 2022 का कुछ देर में होगा आगाज, अमित शाह सहित ये दिग्गज करेंगे शिरकत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 12:08 PM IST

Times Now Summit: भारत एक वैश्विक एजेंडा-सेंटर के रूप में अपनी जगह मजबूत करता जा रहा है, ऐसे में टाइम्स नाउ 'इंडिया: वाइब्रेंट डेमोक्रेसी' पर मंथन करने के लिए देश के दिग्गजों को एक मंच पर लाया है। दो दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में कई दिग्गज शिरकत करेंगे।

Times Now Summit 2022: ऐसे समय में जब देश कोरोना संकट से निकलकर बाहर आया है और दुनिया की तमाम अर्थव्यवस्थाएं संकट के दौर से गुजर रही है, ऐसे में टाइम्स नाउ देश के सबसे बेहतरीन लोगों को एक मंच पर लेकर आया है। इस दो दिवसीय सम्मेलन अब से कुछ देर बाद आगाज होने वाला है जो शुक्रवार तक चलेगा। इस मंच में देश के दिग्गज राजनेता, विशेषज्ञ, विपक्षी नेता और फिल्म जगत की हस्तियां शिरकत करेंगी।

Amit Shah News Summit

टाइम्स नाउ समिट में अमित शाह

दिग्गज करेंगे शिरकत

समिट में 'इंडिया: वाइब्रेंट डेमोक्रेसी ग्लोबल ब्राइट स्पॉट' पर मंथन करेंगे। 25 सत्रों के दौरान, कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, विपक्षी नेता, विशेषज्ञ और वैश्विक नेता राष्ट्रीय प्राथमिकता के विषयों पर चर्चा करेंगे, जिसमें भारत की व्यापार रणनीति, आर्थिक विकास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीतिक परिदृश्य, सैन्य रणनीति, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढाँचा और भारत की ऊर्जा जरूरतें जैसे विषय शामिल हैं। मुख्य वक्ताओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रेलवे, संचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह शामिल हैं।

End of Feed