SIR नहीं NRC- Times Now Summit में चुनाव आयोग पर भड़के अखिलेश यादव, राम मंदिर न जाने पर दिया ये जवाब

समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन के दो साल बाद भी वहां न जाने को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। टाइम्स नाउ समिट 2026 में यादव ने कहा कि उन्होंने पहले भी स्पष्ट किया था कि जब भगवान शिव का मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा, तब वे राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे।

Times Now Summit 2026 में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने देश के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखी। अखिलेश यादव ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए चुनाव आयोग पर बीजेपी के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया। इंडिया गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन काफी मजबूत है। इस दौरान अखिलेश यादव ने यह भी बताया कि वो अभी तक राम मंदिर क्यों नहीं गए हैं और कब जाएंगे।

End of Feed