Times Now Summit 2024: केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने CM केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना, ED की गिरफ्तारी से लेकर आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2024, 10:13 PM IST

Times Now Summit 2024: टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) के मंच पर दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरकत की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उम्मीद कहीं दिखती है तो मोदी में, उम्मीद कहीं दिखती है तो भारत में।

Times Now Summit 2024: टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) के मंच पर दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ कांग्रेस के इंडिया गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में तेजी से विकास मार्ग पर बढ़ रहा है। अब देश में तेजी से बदलाव हो रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश दुनिया सबसे खराब अर्थव्यवस्था में से एक था, जबकि पीएम मोदी के शासनकाल में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में से एक हो गई है। अनुराग ठाकुर ने कहा ने सरकार की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए पिछले 10 सालों में मोदी सरकार के कार्यो की जानकारी दी।

Union Minister Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल में लिया भाग

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से AAP को मिलेगी शून्य सीटे

टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) के मंच पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार के लोकसभा चुनावों में पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से AAP को 0 सीटें मिलेंगी। जनता आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को पहचान चुकी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल को ईडी ने 9 बार समन दिया फिर भी वो ED के सामने पेश नही हुए। केजरीवाल ने ईडी के सामने ना पेश होकर अपनी गिरफ्तारी को खुद ही दावत दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और उसके इंडिया गठबंधन को भी आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ना तो कृषि सम्मान निधि थी और ना ही कृषि सम्मान। कांग्रेस ने फिर देश को लूटा।

End of Feed