मुंबई, 21 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज में टाइम्स नाउ ने बड़ी बढ़त लेते हुए दर्शकों की पहली पसंद बनने का रिकॉर्ड बनाया है। काउंटिंग वीक में चैनल ने 39% व्यूअरशिप (Source: BARC| Megacities| NCCS AB 22+| Wk.45 2025) हासिल की, जो बताता है कि अंग्रेजी खबरों में चुनाव कवरेज का सबसे बड़ा केंद्र टाइम्स नाउ रहा।
2025 बिहार चुनाव कवरेज में टाइम्स नाउ नंबर-1
14 नवंबर 2025 को यानि कि काउंटिंग वाले दिन, टाइम्स नाउ ने 51% की शानदार हिस्सेदारी (Source: BARC| Megacities| NCCS AB 22+| 14th Nov. 2025) के साथ सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया, जिससे मतदाताओं से उसका बेजोड़ जुड़ाव साबित हुआ।
मतगणना के दिन शाम 8 से 11 बजे के प्राइम टाइम में चैनल ने 57% हिस्सा हासिल किया। इस समय 'India Upfront', 'The Newshour @9', and 'The Newshour @10' जैसे शो ने गहरी विश्लेषण और विशेषज्ञ राय के साथ दर्शकों को जोड़े रखा। (Source: BARC| NCCS AB 22+| Megacities| 14 Nov 2025, WD 2000-2300hrs).
एग्जिट पोल कवरेज में भी टाइम्स नाउ आगे रहा और 11 नवंबर 2025 को 52% दर्शक हिस्सेदारी दर्ज की। इससे एक बार फिर साबित हुआ कि चुनाव विश्लेषण के लिए टाइम्स नाउ दर्शकों का सबसे भरोसेमंद चैनल बना हुआ है। (Source: BARC| Megacities| NCCS AB 22+| 11th Nov. 2025, 1830-1900hrs).
2025 के 40 से 45 वें हफ्ते तक चुनावी माहौल के दौरान टाइम्स नाउ ने 38% व्यूअरशिप के साथ लगातार बढ़त बनाए रखी। इससे साफ है कि अंग्रेजी दर्शकों के लिए चुनावी खबरों का पहला विकल्प टाइम्स नाउ रहा। (Source: BARC| Megacities| NCCS AB 22+| Wk.40-45 2025)
लाइव कवरेज, विशेषज्ञ विश्लेषण और व्यापक रिपोर्टिंग के साथ-साथ मजबूत कार्यक्रम लाइनअप ने 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में टाइम्स नाउ को भारत की अंग्रेजी न्यूज दुनिया में असली इलेक्शन हेडक्वार्टर की पहचान दिलाई है।
