अंग्रेजी समाचार चैनल श्रेणी में अपना वर्चस्व कायम करते हुए टाइम्स नाउ ने लोकसभा चुनाव के दौरान 31% बाजार हिस्सेदारी के साथ अपना दबदबा कायम रखा है, (Source: BARC| 10L+| NCCS AB 22+ Males| Wk.16-23'24)। व्यापक चुनाव रिपोर्टिंग और क्यूरेटेड प्रोग्रामिंग के साथ, चैनल ने मतगणना सप्ताह के दौरान 32% की महत्वपूर्ण बाजार हिस्सेदारी और प्राइम-टाइम स्लॉट के दौरान 33% की प्रभावशाली बाजार हिस्सेदारी के साथ अपने प्रतिद्वंदी चैनलों को पीछे छोड़ दिया। अनुभवी पत्रकारों और रणनीतिक विषय-वस्तु के नेतृत्व में टाइम्स नाउ पर व्यापक और आकर्षक चुनाव कवरेज ने इलेक्शन न्यूज हेडक्वार्टर के रूप में इसकी स्थिति को मजबूत किया है।
लोकसभा चुनावों के दौरान टाइम्स नाउ का दबदबा कायम
एग्जिट पोल के दिन भी दबदबा
एग्जिट पोल के दिन भी अपना निर्विवाद दबदबा जारी रखते हुए टाइम्स नाउ 48% दर्शकों की आश्चर्यजनक हिस्सेदारी दर्ज करते हुए इस श्रेणी में अग्रणी रहा। Source: BARC| 10L+| NCCS AB 22+ Males| 1st June 2024, 5-11 pm)।
व्यूअरशिप शेयर – सप्ताह 16-23 2024
व्यूअरशिप शेयर
काउंटिंग सप्ताह शेयर– सप्ताह 23 2024
काउंटिंग सप्ताह शेयर
काउंटिंग वीक प्राइम टाइम शेयर
काउंटिंग सप्ताह शेयर
एग्जिट पोल - 1 जून शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक
एग्जिट पोल
लोकसभा चुनावों के दौरान कई खास कार्यक्रम
लोकसभा चुनाव के दौरान, टाइम्स नाउ ने लगातार अद्वितीय कवरेज किया, जिसमें चुनाव प्रीमियर लीग, पब्लिक मंच और अत्याधुनिक स्टूडियो द्वारा संचालित राष्ट्रीय बहस, एआई-आधारित डेटा विश्लेषण, इमर्सिव ग्राफिक्स, शीर्ष राजनीतिक नेताओं के साथ विशेष साक्षात्कार, यूनिक मोबाइल स्टूडियो शामिल हैं, जिससे चुनाव कवरेज के लिए पसंदीदा विकल्प के रूप में इसकी स्थिति मजबूत हुई है।
