Times Now नवभारत पर नए अंदाज में 'न्यूज की पाठशाला' की वापसी, रात 8:45 बजे हो रहा प्रसारण

Times Now Navbharat News Ki Pathshala: टाइम्स नेटवर्क के प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल Times Now नवभारत ने अपने लोकप्रिय शो 'न्यूज की पाठशाला' को नए कलेवर में फिर से लॉन्च किया है। शो के नए फॉर्मेट में पुराने फॉर्मेट की पहचान को बरकरार रखते हुए अधिक गतिशील प्रस्तुति और प्रभावशाली पत्रकारिता का मेल है।

Times Now Navbharat News Ki Pathshala: टाइम्स नेटवर्क के प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत ने अपने लोकप्रिय शो 'न्यूज की पाठशाला' को नए अंदाज और नई प्रस्तुति के साथ फिर से लॉन्च किया है। यह शो केवल सुर्खियों तक सीमित न रहकर दर्शकों की जिंदगी पर असर डालने वाली खबरों को सामने लाएगा। मृदुल शर्मा इस शो के नए एंकर हैं। इसका प्रसारण प्रतिदिन रात 8:45 बजे किया जा रहा है। शो के नए संस्करण में पुराने फॉर्मेट की पहचान को बरकरार रखते हुए अधिक गतिशील प्रस्तुति और प्रभावशाली पत्रकारिता का मेल मिलेगा।

Times Now Navbharat News Ki Pathshala।

नये तेवर में फिर लॉन्च हुआ न्यूज की पाठशाला।

स्टिंग ऑपरेशन से हुई शुरुआत

टाइम्स नाउ नवभारत के इस खास कार्यक्रम की शुरुआत चैनल की इन्वेस्टिगेटिव टीम के एक स्टिंग ऑपरेशन से हुई। 'मिर्ची सेठ्स' नाम के इस स्टिंग ऑपरेशन में दिल्ली में रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाले मसालों में कथित मिलावट के नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया। स्टिंगऑपरेशन में सामने आया कि कुछ कारोबारी अधिक मुनाफा कमाने के लिए मिर्च, हल्दी, धनिया और गरम मसाले जैसे आम इस्तेमाल के मसालों में मिलावट कर उन्हें बाजार में सप्लाई कर रहे हैं।

End of Feed