MP में आज चुनाव हुए तो BJP-कांग्रेस को कितनी सीटें, जानिए क्या कहता है ओपिनियन पोल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2023, 09:06 AM IST

Times Now Navbharat ETG Opinion Poll On Madhya Pradesh: ओपिनियन पोल के मुताबिक वोट प्रतिशत की अगर बात करें तो भाजपा को 42.80 फीसदी और कांग्रेस को 43.80 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है। अन्य को 13.40 फीसदी वोट मिल सकता है। 2018 के चुनाव में भाजपा को 41.33 प्रतिशत और कांग्रेस को 41.35 फीसदी वोट मिले थे।

Times Now Navbharat ETG Opinion Poll On Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। दोनों ही पार्टियां अपनी जीत के दावे कर रही हैं। चुनाव के बारे में जनता क्या सोच रही है। इस बार वह किसे मौका देने की सोच रही है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत ने जनता का का मूड भांपने एवं उसकी नब्ज टटोलने की कोशिश की है। टाइम्स नाउ नवभारत और ETG के ओपिनियन पोल में कांग्रेस सरकार बनाते हुए दिख रही है। सर्वे अगर सच साबित हुआ तो भाजपा को सत्ता से बाहर जाना पड़ सकता है। यह सर्वे 20 सितंबर तक का है। कई इलाकों में भाजपा को नुकसान होता दिख रहा है।

कांग्रेस को 118 से 128 सीटें मिल सकती हैं

सर्वे के मुताबिक इस बार चुनाव में भाजपा को 102 से 110 सीटें और कांग्रेस को 118 से 128 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। 2018 के चुनाव में भाजपा को 109 सीटें और कांग्रेस को 114 सीटें मिली थीं। एमपी चुनाव को लेकर चैनल ने जुलाई 2023 में भी सर्वे किया था। इस सर्वे में भाजपा को 105 से 115 सीटें और कांग्रेस को 114 से 124 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। ताजा सर्वे में भाजपा को सीटों का नुकसान हो रहा है जबकि कांग्रेस अपनी सीटें बढ़ाते हुए दिख रही है।

End of Feed