"देखेगा नवभारत, जीतेगा भारत" प्रतियोगिता का 1 दिसंबर से आगाज; ये है नियम और शर्तें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2023, 08:23 PM IST

Dekhega Navbharat Jeetega Navbharat: भारत में रहने वाले हिंदुस्तानी नागरिक ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए कम से कम 18 साल की उम्र या उससे बड़ा होना जरूरी है।

Dekhega Navbharat Jeetega Navbharat: टाइम्स नाउ नवभारत की “टाइम्स नाउ नवभारत - देखेगा नवभारत, जीतेगा भारत” प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर आप निम्नलिखित शर्तों को पढ़ने, समझने और स्वीकार करने के लिए सहमत हैं:

Dekhega Navbharat Jeetega Bharat

देखेगा नवभारत-जीतेगा नवभारत

ये नियम, शर्तें और दिशानिर्देश ('टर्म्स') बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड ("बीसीसीएल") की ओर से अपने हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाउ नवभारत (इसे 'चैनल' के रूप में संदर्भित किया जाएगा) के लिए आयोजित और संचालित प्रतियोगिता पर लागू और शासित हैं। आप इस दस्तावेज़/पोस्ट/वेबसाइट/प्रतियोगिता में भाग लेकर ('आप/'प्रतिभागी/प्रतिभागी') इन शर्तों का पालन करने और बाध्य होने के लिए सहमत हैं। बीसीसीएल बिना किसी पूर्व सूचना के इन शर्तों को संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। ऐसे में आपको यह सलाह दी जाती है कि आप नियमित रूप से इन शर्तों की समीक्षा (पढ़ें और समझें) करें। अगर आप किसी भी नियम और उसमें किए गए किसी भी संशोधन से असहमत हैं तब आपको इस साइट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और/या प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेना चाहिए। यहां भागीदारी स्वैच्छिक और वैकल्पिक है।

End of Feed