'शिक्षा का मकसद सिर्फ करियर नहीं, आदर्श नागरिक तैयार करना भी...', टाइम्स नाउ के एजुकेशन समिट में बोले मनसुख मांडविया

TIMES NOW Education Summit 2026: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने टाइम्स नाउ के खास कार्यक्रम में शिक्षा के मौजूदा मॉडल, परिवार और शिक्षकों की भूमिका, युवाओं की जिम्मेदारी और विकसित भारत के लक्ष्य पर विस्तार से बात की।

TIMES NOW Education Summit 2026: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को टाइम्स नाउ नेटवर्क के 'TimesNow.in एजुकेशन समिट 2026: ग्लोबल टैलेंट की अगली पीढ़ी का निर्माण' कार्यक्रम में शिक्षा के मौजूदा मॉडल, परिवार और शिक्षकों की भूमिका, युवाओं की जिम्मेदारी और विकसित भारत के लक्ष्य पर विस्तार से बात की।

'शिक्षा का मकसद सिर्फ करियर नहीं, आदर्श नागरिक तैयार करना भी...', टाइम्स नाउ के एजुकेशन समिट में बोले मनसुख मांडविया

केंद्रीय श्रम और रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मजाकिया अंदाज में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विचार आया कि मैं एजुकेशन समिट में क्या बोलूंगा? मैं कोई प्रोफेसर, वाइस चांसलर तो नहीं हूं, लेकिन हम नेताओं को मंच मिलने पर भाषण देने का अधिकार जरूर होता है। ऐसे में मैंने सोचा कि मैं किस भूमिका रहूंगा।

End of Feed