BRICS 2026: बदलती वैश्विक शक्ति का निर्णायक पड़ाव, TIMES NOW की खास कवरेज

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट से पहले टाइम्स नाउ ने समिट के बदलते स्वरूप, ग्लोबल साउथ के बढ़ते प्रभाव और भारत की भूमिका पर दिग्गज विशेषज्ञों से खास बातचीत की। मार्टिन वुल्फ, जेफ्री सैक्स और पराग खन्ना समेत विशेषज्ञों ने भारत-चीन संबंध, अमेरिका की भूमिका, ऊर्जा सुरक्षा और नई बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था पर अपनी राय रखी।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत तैयार है। शिखर सम्मेलन के साथ ही वैश्विक शक्ति संतुलन में बदलाव और उभरती नई विश्व व्यवस्था से जुड़े कई अहम सवाल केंद्र में आ गए हैं।

Times Now Special Coverage on BRICS

BRICS Summit 2026: टाइम्स नाउ के मंच पर नई विश्व व्यवस्था पर मंथन।

12 और 13 सितंबर को 'ब्रिक्स डायलॉग' (BRICS Dialogues) के जरिए टाइम्स नाउ, ब्रिक्स के बदलते स्वरूप, इसके बढ़ते प्रभाव और वैश्विक व्यवस्था पर इसके असर को लेकर विस्तार से चर्चा करेगा। समिट की तैयारियों से लेकर जमीनी घटनाक्रम और इससे जुड़े बड़े वैश्विक मुद्दों तक, चैनल भारत के ब्रिक्स मोमेंट और बदलती वैश्विक शक्ति संरचना पर खास नजर रख रहा है। ब्रिक्स समिट से पहले टाइम्स नाउ ने राजनयिकों, नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों, रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञों और वैश्विक मामलों से जुड़े प्रमुख चेहरों के साथ बातचीत की है।

End of Feed