अरविंद केजरीवाल से आज नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता, तिहाड़ जेल प्रशासन ने नहीं दी मुलाकात की अनुमति

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के इशारे पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुनीता केजरीवाल की उनके पति अरविंद केजरीवाल से मुलाकात रद्द कर दी। मोदी सरकार अमानवीयता की सारी हदें पार कर रही है। पार्टी ने कहा, सुनीता केजरीवाल को सोमवार को उनसे मिलना था, लेकिन तिहाड़ प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

Arvind Kejriwal News: तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की आज उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात नहीं हो पाएगी। आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को उनके पति से 29 अप्रैल को मिलने की अनुमति नहीं दी है।

Arvind Kejriwal - Sunita Kejriwal

अरविंद केजरीवाल-सुनीता केजरीवाल

सोशल मीडिया मंच पर एक्स पर एक पोस्ट में पार्टी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के इशारे पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुनीता केजरीवाल की उनके पति अरविंद केजरीवाल से मुलाकात रद्द कर दी। मोदी सरकार अमानवीयता की सारी हदें पार कर रही है। पार्टी ने कहा, सुनीता केजरीवाल को सोमवार को उनसे मिलना था, लेकिन तिहाड़ प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जेल प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार करने का कोई कारण नहीं बताया है। एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार किया जा रहा है। मोदी सरकार को देश की जनता को बताना चाहिए कि वह सुनीता केजरीवाल जी को उनके पति अरविंद केजरीवाल जी से क्यों नहीं मिलने दे रही है।

End of Feed