Supreme Court के 3 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, 34 हो गई कुल न्यायाधीशों की संख्या

Supreme Court Collegium: सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने 26 मई, 2025 को अपनी बैठक में तीन उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। जिसके बाद उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों - न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया, न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई और न्यायमूर्ति एएस चंदुरकर ने शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

Supreme Court: उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों - न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया, न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई और न्यायमूर्ति एएस चंदुरकर ने शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने 26 मई, 2025 को अपनी बैठक में तीन उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। 29 मई को केंद्र ने तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

Supreme Court

सर्वोच्च न्यायालय के 3 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ

कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया , गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई और बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एएस चंदुरकर को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की गई थी। भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने तीन न्यायाधीशों को सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत करने का निर्णय लिया।

End of Feed