Wikipedia Search: विकिपीडिया पर इस साल लोगों ने खूब खोजा क्रिकेट, बॉलीवुड और इंडिया

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 6, 2023, 11:49 AM IST

इस साल भारत में आयोजित '2023 क्रिकेट विश्व कप' (नंबर तीन) और 'इंडियन प्रीमियर लीग' (नंबर चार) के आर्टिकल्स ने शीर्ष पांच सबसे ज्यादा देखे जाने वाले लेखों की सूची में अपनी जगह बनाई।

Wikipedia Search News: विकिपीडिया पर इस साल सबसे ज्यादा खोजे गए आर्टिकल्स में भारतीय विषयों से संबंधित सात आर्टिकल शीर्ष 25 में शामिल हैं। क्रिकेट दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है, लेकिन अब तक फाउंडेशन की साल के अंत की जारी सूची में क्रिकेट से जुड़ा कोई भी आर्टिकल शामिल नहीं हुआ था। अंग्रेजी विकिपीडिया के 2023 के शीर्ष 25 आर्टिकल्स में क्रिकेट का योगदान 16 फीसदी रहा। इस साल भारत में आयोजित '2023 क्रिकेट विश्व कप' (नंबर तीन) और 'इंडियन प्रीमियर लीग' (नंबर चार) के आर्टिकल्स ने शीर्ष पांच सबसे ज्यादा देखे जाने वाले लेखों की सूची में अपनी जगह बनाई।

wikipedia

विकिपीडिया पर सबसे अधिक क्या क्या सर्च हुआ

क्रिकेट की दीवानगी

इन विकिपीडिया लेखों के साथ-साथ 'क्रिकेट विश्व कप' (नंबर छह) और '2023 इंडियन प्रीमियर लीग' (नंबर नौ) आर्टिकल्स को सामूहिक रूप से 11.68 करोड़ से अधिक पेज व्यू मिले। दिलचस्प बात यह है कि '2023 क्रिकेट विश्व कप' पेज को इसके पिछले संस्करण, '2019 क्रिकेट विश्व कप' की तुलना में इस वर्ष 304 प्रतिशत अधिक रुचि मिली, जिसमें टूर्नामेंट फाइनल के दिन 12.5 लाख से अधिक बार देखा गया। भारत के विराट कोहली को 2023 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' से सम्मानित किया गया था। अकेले कोहली को इस साल एक करोड़ पेज व्यू मिले जबकि 2019 में क्रिकेट विश्व कप के लिए 95 लाख व्यू मिले थे।

End of Feed