'ये पिछली सरकारों जैसी नहीं, दोस्ती निभाने वाली सरकार; सुधारों के लिए बेझिझक लिखें पत्र', FICCI अधिवेशन में बोले पीएम मोदी

उद्योगपतियों और कारोबारियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सरकार और उद्योग जगत के बीच भरोसे की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा, यह पिछली सरकारों जैसी नहीं है, यह एक दोस्ताना सरकार है...

PM Modi At FICCI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में उद्योग मंडल फिक्की (FICCI) के शताब्दी अधिवेशन को संबोधित करते हुए भारतीय उद्योग जगत से सीधा संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पिछली सरकारों की तरह नहीं है, बल्कि यह एक मित्रवत सरकार है जो दोस्ती निभाना जानती है। उद्योगपतियों और कारोबारियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सरकार और उद्योग जगत के बीच भरोसे की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "यह पिछली सरकारों जैसी नहीं है, यह एक दोस्ताना सरकार है, जो दोस्ती का सम्मान करना जानती है। और यदि आप मेरे सच्चे मित्र हैं, तो आपको एक काम करना होगा। देश में अभी और किन सुधारों की आवश्यकता है, इस बारे में मुझे बिना किसी संकोच के लिखें।"

PM at FICCI

पीएम मोदी का संदेश

घरेलू बाजार को न बनाएं कम्फर्ट जोन: मोदी

प्रधानमंत्री ने भारतीय कंपनियों को अपनी सोच का दायरा बढ़ाने और वैश्विक बाजार में उतरने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हमारा घरेलू बाजार हमारा 'कम्फर्ट जोन' नहीं बनना चाहिए, बल्कि इसे हमें वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा करने का आत्मविश्वास देना चाहिए। पीएम मोदी ने उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे वैश्विक ग्राहकों की जरूरतों को समझने, अंतरराष्ट्रीय मानकों की बराबरी करने और मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तैयार करने में निवेश करें।

End of Feed