ये ब्रेकिंग न्यूज नहीं है, लेकिन Aditya L1...इसरो चीफ ने सोलर मिशन के बारे में ऐसा क्यों कहा?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2024, 08:06 AM IST

Aditya L1 Mission: इसरो (ISRO) चीफ एस सोमनाथ ने देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल1 के बारे में बताया कि सूर्य मिशन डेटा फीड करने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा, हम सूर्य को निरंतर तरीके से देख रहे हैं, जिसमें पराबैंगनी चुंबकीय चार्ज गणना, कोरोना ग्राफ अवलोकन, एक्स-रे अवलोकन और अन्य चीजें शामिल हैं।

Aditya L1 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चीफ एस सोमनाथ ने देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल1 के बारे में नई जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि यह कोई ब्रेकिंग न्यूज नहीं है। सूर्य के बारे में जो कुछ बताया गया है, कल कुछ और होगा। उन्होंने कहा, चीजें हर दिन बदल रही होंगी।

Aditya L1 Mission (1)

आदित्य एल1 मिशन

कोलकाता में एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए इसरो चीफ ने कहा,आदित्य-एल(1) सौर मिशन लगातार सूर्य के बारे में डेटा भेज रहा है। अंतरिक्ष यान के कई उपकरण कई पहलुओं पर डेटा फीड करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम सूर्य को निरंतर तरीके से देख रहे हैं, जिसमें पराबैंगनी चुंबकीय चार्ज गणना, कोरोना ग्राफ अवलोकन, एक्स-रे अवलोकन और अन्य चीजें शामिल हैं। बता दें, भारत का पहला सौर मिशन यान आदित्य-एल(1) दो सितंबर, 2023 को लॉन्च किया गया था।

End of Feed