ऐसा पहली बार हुआ, भारतीय वायु सेना डे परेड को लीड कर रही हैं महिला अधिकारी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 8, 2023, 02:32 PM IST

देश की महिलाओं के लिए गौरव का क्षण है। महिला अधिकारी ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी (Group Captain Shaliza Dhami) भारतीय वायु सेना दिवस परेड (IAF Day parade) की कमान संभाल रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब कोई महिला अधिकारी यह कर रही हैं।

ऐसा पहली बार हो रहा है। जब कोई महिला अधिकारी भारतीय वायु सेना दिवस परेड (IAF Day parade) की कमान संभाल रही हैं। मामले से अवगत अधिकारियों ने कहा कि एक महिला अधिकारी ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी (Group Captain Shaliza Dhami) रविवार (08 अक्टूबर) को सेवा की 91वीं वर्षगांठ के अवसर पर पहली बार प्रयागराज के वायु सेना स्टेशन बमरौली में भारतीय वायु सेना दिवस परेड (Indian Air Force Day Parade) की कमान संभालेंगी। हेलीकॉप्टर पायलट धामी मार्च में फ्रंटलाइन IAF लड़ाकू इकाई की कमान संभालने वाली पहली महिला भी थीं। वह पश्चिमी क्षेत्र में एक मिसाइल स्क्वाड्रन की प्रमुख हैं। 2003 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए, धामी एक योग्य उड़ान प्रशिक्षक हैं और उन्होंने 2800 घंटे से अधिक की उड़ान भरी है। यह ऐसे समय में हुआ है जब सेना को महिलाओं के लिए सीमाएं बढ़ाई जा रही हैं और उन्हें अपने पुरुष समकक्षों के बराबर अवसर दे रहे हैं।

Air Force Women Officer, Group Captain Shalija Dhami

भारतीय वायु सेना दिवस परेड का नेतृत्व महिला अधिकारी ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी कर रही है। (तस्वीर-X)

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक IAF प्रवक्ता विंग कमांडर आशीष मोघे ने कहा कि इसके अलावा, पहली बार परेड में वायु सेना की अग्निवीर समेत पूरी तरह से महिला दल शामिल होगा। जो अपने पुरुष समकक्षों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मार्च करेगा। परेड में पहली बार गरुड़ कमांडो की उड़ान भी शामिल है।

End of Feed