'न सदन चला पा रहे और न ट्रंप को जवाब दे...', SIR के खिलाफ विपक्ष का संसद में हल्ला बोल, सरकार पर बरसीं प्रियंका

कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को दुर्बल बताते हुए सदन चलाने में असमर्थ करार दिया। उन्होंने कहा कि हम चर्चा की मांग कर रहे हैं। चर्चा होनी चाहिए। यह एक लोकतंत्र है और संसद का मकसद यही है कि चर्चा हो, लेकिन यह (सरकार) इतने दुर्बल हो गए हैं कि संसद नहीं चल पा रहे हैं।

Monsoon Session: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर संसद में गतिरोध जारी है। इंडी गठबंधन के कई घटक दलों ने बुधवार को संसद परिसर में एसआईआर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग दोहराई। इस बीच, कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को दुर्बल बताते हुए सदन चलाने में असमर्थ करार दिया।

Priyanka Gandhi Vadra

कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

प्रियंका गांधी ने क्या कुछ कहा

टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत में प्रियंका गांधी वाड्रा ने सदन में एसआईआर मुद्दे को लेकर अपनी मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि हम चर्चा की मांग कर रहे हैं। चर्चा होनी चाहिए। यह एक लोकतंत्र है और संसद का मकसद यही है कि चर्चा हो, लेकिन यह (सरकार) इतने दुर्बल हो गए हैं कि संसद नहीं चल पा रहे हैं।

End of Feed