केंद्र के इन कर्मचारियों को तीन साल और मिलती रहेगी प्रोत्साहन राशि- केंद्रीय मंत्री ने किया साफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 08:25 AM IST

सिंह ने आगे बताया कि प्रोत्साहन पैकेज सभी मंत्रालयों/विभागों और भारत सरकार के तहत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर समान रूप से लागू होते हैं। उन्हें इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

कश्मीर में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि और तीन साल के लिए जारी रहेगी। यह बात रविवार (नौ अक्टूबर, 2022) को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने साफ की। उन्होंने कहा कि घाटी में पदस्थ केंद्र के कर्मियों को मिलने वाली विशेष प्रोत्साहन राशि और तीन वर्षों के लिए जारी रहेगी।

rupees

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

मंत्री के मुताबिक, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) इस सिलसिले में पहले ही आदेश जारी कर चुका है। दरअसल, इस मसले को लेकर कई किस्म की अटकल थीं। इस बीच, आशंका जताई जा रही थी कि कहीं घाटी में काम करने वाले केंद्र के कर्मचारियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि/रियायतें बंद न कर दी जाएं।

End of Feed