Noida News: 'नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट' तक होगी बेहतरीन रोड, मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2023, 11:09 PM IST

मुख्यमंत्री योगी ने जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण और कनेक्टिविटी की समीक्षा की और कहा, आईजीआई, दिल्ली से हो सीधी कनेक्टिविटी, मुख्यमंत्री का निर्देश, फरवरी 2024 तक तैयार करें रनवे, करायें ट्रायल लैंडिंग...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट 'नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर' को मेट्रो, हाई स्पीड रैपिड रेल और रोड की सीधी और बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी), उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, एनएचएआई और प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जेवर का पूरा क्षेत्र कुछ वर्षों पहले तक अपराध की जद में था। दिन-दहाड़े छिनैती, लूट की घटनाएं होती थी। लेकिन आज इसकी पहचान अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हो रही है। जेवर एयरपोर्ट के पास ही फ़िल्म सिटी प्रस्तावित है, अगले कुछ वर्षों में यह एनसीआर का सबसे विकसित क्षेत्र होगा।

International Greenfield Airport

मुख्यमंत्री योगी ने जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण और कनेक्टिविटी की समीक्षा की

जेवर एयरपोर्ट, एयर कार्गो का बड़ा हब बनने जा रहा है। अनुमान के मुताबिक जेवर एयरपोर्ट 2024-25 में 65 लाख यात्रियों (प्रतिवर्ष) को सेवायें देगा, जो कि 2042-43 तक बढ़कर 07 करोड़ प्रतिवर्ष होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली से कनेक्ट किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए रैपिड रेल और मेट्रो एक बेहतर विकल्प हो सकता है। भारत सरकार, एनसीआरटीसी से इस संबंध में आवश्यक सहयोग परामर्श प्राप्त करते हुए प्रस्ताव तैयार किया जाए। प्रदेश सरकार इसके लिए सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध करायेगी।

End of Feed