'समाजवादी पार्टी में होगी बड़ी टूट, राम गोपाल यादव ने अमित शाह को सौंपी चिट्ठी' ओमप्रकाश राजभर का दावा

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है। महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।

Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में टूट का दावा किया है। राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है। महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।

Rajbhar

ओमप्रकाश राजभार का दावा

राजभर उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए सहयोगी एसबीएसपी के प्रमुख हैं। 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले आए उनके इन दावों पर सपा ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ये दावे ऐसे समय में आए हैं जब तृणमूल कांग्रेस अभूतपूर्व विभाजन से जूझ रही है, वहीं विपक्ष के एक अन्य प्रमुख दल शिवसेना (यूबीटी) को भी संकट का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उसके नौ लोकसभा सांसदों में से कुछ सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल होने के इच्छुक हैं।

End of Feed