Vinesh Phogat Out Of Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की ओर से मेडल की होप विनेश फोगाट ने कल यानी मंगलवार 6 अगस्त की ही रात सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। आज उन्हें गोल्ड मेडल के लिए मुकाबले में उतरना था, लेकिन उन्हें 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है। इससे विनेश और उनके परिवार ही पूरे देश का दिल टूट गया है। इस पर पूर्व ओलंपिक बॉक्सिंग खिलाड़ी और भाजपा नेता विजेंदर सिंह सिंह बयान आया है।
विजेंदर सिंह ने विनेश फोगाट के खिलाफ साजिश बताया
पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी विजेंदर सिंह ने विनेश फोगाट के डिसक्वालिफिकेशन को उनके खिलाफ साजिश बताया है। उनका कहना है कि ओलंपिक में भारत के साथ साजिश हुई है। इस बीच रेसलर रवि दहिया का बयान है कि विनेश को नियम के तहत अयोग्य घोषित किया गया है। यही नहीं उन्होंने इसे विनेश का बैड लक बताया है।
विनेश ने हमारे दिल जीते
इस बीच खबर है कि खेल मंत्री दोपहर 3 बजे विनेश के डिसक्वालिफिकेशन के मामले में बयान देंगे। उधर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान भी सामने आया है। शशि थरूर का कहना है विनेश का यहां तक का सफर बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने करेज, एबिलिटी और बहुत ही ज्यादा डिटरमिनेशन दिखाया है। मेरे लिए तो उन्होंने हमारे दिल जीत लिए हैं।शशि थरूर ने कहा कि टेक्निकल डिसक्वालिफिकेशन की कबर से हमें बहुत दुख पहुंचा है। मुझे नहीं पता, ऐसा कैसे हुआ होगा। उनके साथ बुरा हुआ और उनकी मेहनत का उन्हें फल नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थीं।
