मोदी जैसा कोई और नेता नहीं, उनका कोई विकल्प नहीं, अजित पवार ने पीएम की जमकर की तारीफ

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2023, 06:01 PM IST

संवाददाताओं से बातचीत में अजित पवार ने कहा कि देश मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। हम उनका समर्थन करने के लिए सरकार में शामिल हुए हैं।

Ajit Pawar Praised PM Modi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। अजित पवार ने कहा की पीएम मोदी जैसा कोई नेता नहीं है। अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अपने गुट का दक्षिण मुंबई में बने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। हम उनका समर्थन करने के लिए सरकार में शामिल हुए हैं।

अजित पवार बोले, मोदी जैसा कोई नेता नहीं

उन्होंने कहा कि मोदी जैसा कोई नेता नहीं है। उनका कोई विकल्प नहीं है। अजित पवार ने संकेत दिया कि राज्य में मंत्रियों के विभागों की घोषणा तुरंत नहीं की जाएगी। उन्होंने इस देरी के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर दौरे को कारण बताया। दोनों नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आगवानी करने वहां जा रहे हैं। राष्ट्रपति का मंगलवार शाम को नागपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।

End of Feed