दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP-4 का शायद ही हो रहा पालन, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 2, 2024, 03:01 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP-4 का शायद ही लागू किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा जानिए।

Pollution in Delhi: दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP-4 का शायद ही लागू किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि ट्रकों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए प्रतिबंधों को लागू करने के लिए कितने अधिकारी तैनात किए गए हैं?

Supreme court  on pollution

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली सरकार की दलील

वायु प्रदूषण मामले में दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह जीआरएपी प्रतिबंधों का पालन न करने के आरोपों की जांच करेगी। वायु प्रदूषण मामले में दिल्ली सरकार ने कहा कि 2-3 घटनाओं के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि 1.5 करोड़ की आबादी वाला पूरा शहर नियमों का पालन नहीं कर रहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जीआरएपी के चौथे चरण के प्रतिबंधों में ढील देने से पहले प्रदूषण में कमी आनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर राज्यों के मुख्य सचिवों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पेश होकर यह बताने को कहा कि निर्माण श्रमिकों को मुआवजा दिया गया है या नहीं।

End of Feed