AAP का केंद्र पर बड़ा आरोप, आतिशी ने कहा- दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की हो रही साजिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 10:50 AM IST

आम आदमी पार्टी की नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है। इसे लागू करना गैरकानूनी होगा और जनादेश के खिलाफ होगा।

AAP vs BJP: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बीच आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश की जा रही है। आम आदमी पार्टी की नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है। इसे लागू करना गैरकानूनी होगा और जनादेश के खिलाफ होगा ।

Atishi

आप नेता आतिशी

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में भारतीय प्रशासनिक सेवा के किसी वरिष्ठ अधिकारी को तैनात नहीं किया जा रहा है, नौकरशाहों ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देकर सरकारी बैठकों में आना बंद कर दिया है।

End of Feed