बीटिंग रिट्रीट में संगीत के जरिये सैन्य शौर्य, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और 'वंदे मातरम' की भावना का जश्न, देखें Video

बीटिंग रिट्रीट समारोह की शुरुआत रायसीना हिल से ‘कदम कदम बढ़ाए जा’ की धुन बजाते हुए एक बैंड के मार्च के साथ हुई, जिससे देशभक्ति का माहौल और चरम पर पहुंच गया।

देश की राजधानी स्थित रायसीना हिल पर बृहस्पतिवार को आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान सशस्त्र बलों के बैंड द्वारा बजाए गए 'कदम कदम बढ़ाए जा', 'विजय भारत’ और अन्य देशभक्ति गीतों की धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस साल बीटिंग रिट्रीट ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के जश्न के तौर भी मनाया गया।

बीटिंग रिट्रीट में संगीत के जरिये सैन्य शौर्य, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और 'वंदे मातरम' की भावना का जश्न, देखें  Video

समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की। वह बिगुल की ध्वनि के बीच एक पारंपरिक बग्गी में कार्यक्रम स्थल पहुंचीं, जिससे इस अवसर को एक औपचारिक गरिमा प्राप्त हुई।यह प्रमुख वार्षिक आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है।

End of Feed