'शासकों को खुश करने के लिए लिखे गए इतिहास से निजात पाने का आ गया समय', गृह मंत्री शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में 'जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख: सातत्य और संबद्धता का ऐतिहासिक वृत्तांत' पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में कहा कि दुनिया में एकमात्र भारत ही जियोकल्चर देश है। भारत को समझने के लिए भारतीय दृष्टिकोण की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। इसको कोई कानून की धारा से अलग नहीं कर सकता है।

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में 'जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख: सातत्य और संबद्धता का ऐतिहासिक वृत्तांत' पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में कहा कि दुनिया में एकमात्र भारत ही जियोकल्चर देश है। भारत को समझने के लिए भारतीय दृष्टिकोण की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि शासकों को खुश करने के लिए लिखे गए इतिहास से निजात पाने का समय अब आ गया है।

Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह (फोटो साभार: @AmitShah)

अमित शाह ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने कहा कि देश के हर कोने का इतिहास हजारों साल पुराना है। हर कोने से दुनिया भर की सभ्यताओं को कुछ न कुछ देने के लिए कई गतिविधियां हुई हैं। मगर हमारी गुलामी के कालखंड में हमारी प्रजातीय आत्मविश्वास तोड़ने के क्रम में इसको विस्मृत कराने के ढेर सारे प्रयास हुए।

End of Feed