देश

भाजपा ने पीयूष गोयल समेत इन नेताओं को सौंपी प्रदेशाध्यक्ष चुनाव की जिम्मेदारी, पार्टी चुनाव अधिकारी किए नियुक्त

BJP State President Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन में कई बदलाव करने के मूड में नजर आ रही है। ऐसे में भाजपा ने उत्तर प्रदेश के नए प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि भाजपा ने पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश के लिए चुनाव अधिकारी चयनित किया है।

Image

भाजपा

BJP State President Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन में कई बदलाव करने के मूड में नजर आ रही है। ऐसे में भाजपा ने उत्तर प्रदेश के नए प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि भाजपा ने पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश के लिए चुनाव अधिकारी चयनित किया है। भाजपा में इन दिनों संगठनात्मक चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

किसे कहां की जिम्मेदारी सौंपी गई

राज्यचुनाव अधिकारी
उत्तर प्रदेशपीयूष गोयल
छत्तीगसढ़विनोद तावड़े
त्रिपुराजुएल ओराम
गुजरातभूपेंद्र यादव
तेलंगानाकुमारी शोभा करंदलाजे

संगठनात्मक चुनाव

भाजपा उत्तर प्रदेश में पीयूष गोयल की देखरेख में ही प्रदेशाध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराएगी, जबकि छत्तीसगढ़ में विनोद तावड़े, त्रिपुरा में जुएल ओराम, गुजरात में भूपेंद्र यादव और तेलंगाना में कुमारी शोभा करंदलाजे की देखरेख में प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न होंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें