बिहार में लगेगा राज्य का पहला 'परमाणु ऊर्जा संयंत्र', केंद्र सरकार ने दी सहमति

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिहार में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने का ऐलान करते हुए कहा, बिहार सरकार की मांग पर हम परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए हर सहायता देने को तैयार है, ऊर्जा मंत्री ने देश के छह राज्‍यों में स्‍मॉल मॉड्यूलर रिएक्‍टर लगाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Nuclear Power Plant in Bihar: देश की ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब देश में छह स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) स्थापित किए जाएंगे। जिनमें से एक रिएक्टर बिहार में लगाया जाएगा। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज पटना में कहा इस बात का ऐलान किया कि केंद्र सरकार बिहार में परमाणु संयंत्र लगाने के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार है। बिहार को डबल इंजन सरकार का भरपूर फायदा मिल रहा है। खट्टर ने यह जानकारी पटना में आयोजित ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

Nuclear Power Plant in Bihar

बिहार में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने का ऐलान

परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाए बिहार, केंद्र मदद को तैयार

मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि बिहार सरकार की ओर से सम्मेलन के दौरान राज्य में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की मांग रखी गई थी। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने हरी झंडी दे दी है। खट्टर ने कहा, 'अगर बिहार सरकार परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना चाहती है, तो केंद्र सरकार पूरी तरह से सहयोग देने के लिए तैयार है।'

End of Feed