'इन दो मंत्र से ही पार्टी को आस', जानें- क्या है शशि थरूर की कांग्रेस को सलाह

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 26, 2023, 11:12 AM IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रायपुर में कांग्रेस के प्लेनरी सेशन में कहा कि पार्टी को गाय के नाम पर लोगों की हत्या और बीजेपी शासित राज्यों में बुलडोजर संस्कृति के खिलाफ आवाजा उठाने की जरूरत है।

रायपुर में कांग्रेस के 85वें प्लेनरी सेशन का आखिरी दिन है। शनिवार को सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि भारत जोड़ो यात्रा ही उनका अंतिम पड़ाव होना चाहिए। इसके साथ साथ कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए क्या करें, क्या ना करें के निर्देश भी दिए। इन सबके बीच कद्दावर नेता शशि थरूर ने कहा कि हमें गाय के नाम पर जिस तरह से हत्या की जा रही है उसके प्रति खुल कर सामने आना चाहिए। यानी मुखालफत करनी चाहिए। इसके साथ ही जिस तरह के बुलडोजर संस्कृति को बढ़ावा मिला है उसके खिलाफ भी हमें मुखर तौर पर आगे आना चाहिए और इसका फायदा भी मिलेगा। पार्टी इन दोनों मुद्दों पर मुखर जनता के बीच अपनी बात रख सकती थी।

shashi tharoor nomination

शशि थरूर, कांग्रेस के कद्दावर नेता

हम इन मुद्दों पर हो सकते थे मुखर

हमें समावेशी भारत के पक्ष में अपने वैचारिक रुख में बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए। तिरुवनंतपुरम के सांसद के हवाले से कहा, कुछ पदों को कम करने या कुछ मुद्दों पर स्टैंड लेने से बचने की प्रवृत्ति, जिसे हम बहुसंख्यकों की भावनाओं के रूप में मानते हैं, केवल भाजपा के हाथों में है।उन्होंने कहा कि हमें अपने दृढ़ विश्वास का साहस होना चाहिए। हम बिलकिस बानो आक्रोश, ईसाई चर्चों पर हमले, गोरक्षा के नाम पर हत्या, मुस्लिम घरों के बुलडोजर विध्वंस और इसी तरह के मुद्दों पर अधिक मुखर हो सकते थे।

End of Feed