मुंबई हमलों का जिक्र कर सुरक्षा परिषद पर सवाल, विदेश मंत्री बोले- मुख्य गुनहगार अब भी आजाद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 01:09 PM IST

विदेश मंत्री डॉ एस जयशकंर ने कहा कि मुंबई हमला किसी एक होटल पर आतंकी हमला नहीं था। वो हमला पूरे वैश्विक जगत पर था। 26/11 के मुख्य गुनगहारों के खिलाफ जब तक पुख्ता कार्रवाई नहीं होगी।आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अधूरी ही मानी जाएगी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि 26/11 के मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं को लाने का काम आज भी अधूरा है क्योंकि इस भीषण आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं को संरक्षा और सुरक्षा दोनों लगातार मुहैया करायी जा रही है। विदेश मंत्री ने स्थानीय और क्षेत्रीय संदर्भों में आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने पर अनौपचारिक ब्रीफिंग सत्र में कहा कि जब राजनीतिक कारणों से कुछ आतंकवादियों पर मुकदमा चलाने की बात आती है तो सुरक्षा परिषद कार्रवाई करने में असमर्थ थी। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि जहां एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ा गया उस पर मुकदमा चलाया गया और उसे भारत की सुप्रीम कोर्ट ने दोषी ठहराया। लेकिन 26/11 के हमलों के प्रमुख साजिशकर्ता और योजनाकार अभी भी सुरक्षित हैं। जब इन आतंकवादियों में से कुछ को प्रतिबंधित करने की बात आती है तो सुरक्षा परिषद कुछ मामलों में राजनीतिक कारणों से कार्रवाई करने में असमर्थ रही है।

s jaishankar washington

डॉ एस जयशंकर, विदेश मंत्री

सुरक्षा परिषद पर विदेश मंत्री ने उठाए सवाल

End of Feed