सबरीमाला में 'तांबे की प्लेट' पर चढ़ी 'सोने की परत' को उतारा गया...' ISRO की जांच में बड़ा खुलासा

सबरीमाला सोने की चोरी मामले में इसरो की जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि सबरीमाला में तांबे की प्लेट पर चढ़ी सोने की परत को उतारा गया।

सबरीमाला सोने की चोरी मामले में नई वैज्ञानिक जांच से बड़ा खुलासा हुआ है। विशेषज्ञों ने साफ किया कि मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे के पैनल बदले नहीं गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि इस चोरी में ठोस सोना नहीं, बल्कि तांबे की प्लेट पर चढ़ी सोने की परत को उतारा गया था। ये निष्कर्ष स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंपे गए और बुधवार को केरल हाईकोर्ट में पेश किए गए। इससे गर्भगृह के फिक्स्चर बदलने या उन्हें किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह को सौंपे जाने की अटकलें खारिज हो गई हैं।

Sabrimala Temple

सबरीमाला सोने की चोरी मामले में ISRO की जांच में बड़ा खुलासा (फाइल फोटो)

विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के वैज्ञानिकों ने सामग्री की गहन जांच की। उन्होंने बताया कि सबरीमाला में लगे दरवाजे के पैनल वही मूल तांबे की शीट हैं, जिन्हें बदला नहीं गया है। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि चोरी किया गया हिस्सा तांबे की शीट पर चढ़ी सोने की परत थी, न कि ठोस सोने के पैनल, जैसा कि पहले माना जा रहा था।

End of Feed