चार देशों के दौरे से लौटा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का पहला ग्रुप, 'आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस' का दिया संदेश

भारत का यह कूटनीतिक अभियान 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले, भारत के निर्णायक 'ऑपरेशन सिंदूर' और इसके बाद के घटनाक्रमों की पृष्ठभूमि में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वैश्विक आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता बनाना है।

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर बेनकाब करने के लिए गठित सर्वदलीय संसदीय डेलीगेशन का पहला ग्रुप सोमवार को अपने चार देशों के सफल दौरे का समापन कर चुका है। डेलीगेशन ने बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब और अल्जीरिया का सफल दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल ने भारत की विदेश नीति की नई दिशा को रेखांकित करते हुए आतंकवाद के प्रति भारत के 'जीरो टॉलरेंस' और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'न्यू नॉर्मल' का स्पष्ट और प्रभावी संदेश इन देशों तक पहुंचाया। इस प्रतिनिधिमंडल ने भिन्न-भिन्न राजनीतिक और धार्मिक पृष्ठभूमियों के बावजूद एक स्वर में भारत की प्राथमिकताओं को सामने रखा, जिससे भारत की 'इंडिया फर्स्ट' नीति की गूंज चारों देशों में सुनाई दी।

india

अल्जीरिया में एक मीटिंग के दौरान भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल (फोटो- @PandaJay)

End of Feed