Moon Mission 2024: चंद्रमा पर उतरने के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है आने वाला साल 2024

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 18, 2023, 02:28 PM IST

Moon Mission in 2024 News: साल 2023 अंतरिक्ष के क्षेत्र में काफी अच्छा बीता वहीं अब आने वाले साल 2024 के लिए कहा जा रहा है कि आने वाला साल चंद्रमा पर उतरने के लिहाज से अहम हो सकता है।

साल 2024 के स्वागत के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है और अगले साल चंद्रमा के लिए कई मिशन (Moon Mission) उड़ान भर सकते हैं।अगले साल चंद्रमा के लिए 12 मिशन भेजे जा सकते हैं या उसकी सतह पर उतर सकते हैं। ये एक साल में सर्वाधिक चंद्र मिशन होंगे। अकेले जनवरी में ही तीन ऐसे मिशन संचालित होने की संभावना है।जापान के एसएलआईएम मिशन ने 19 जनवरी को पहली चंद्र उड़ान की योजना बनाई है। यदि यह मिशन सफल रहा तो जापान चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला पांचवां देश होगा। इससे पहले रूस, अमेरिका, चीन और भारत यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

moon mission in 2024

साल 2024 के लिए कहा जा रहा है कि आने वाला साल चंद्रमा पर उतरने के लिहाज से अहम हो सकता है

इनट्यूशिव मशीन्स और एस्ट्रोबोटिक नामक दो कंपनियां चंद्रमा पर पहली व्यावसायिक लैंडिंग की दौड़ में शामिल हैं। दोनों ही नासा के व्यावसायिक चंद्र पेलोड सेवा (सीएलपीएस) कार्यक्रम का हिस्सा हैं और अमेरिकी व्यावसायिक अंतरिक्ष क्षेत्र की महत्वाकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं।चंद्रमा को लेकर देशों की इस कदर रुचि बढ़ने के तीन प्रमुख कारण हैं। पहला प्रक्षेपण यान और अंतरिक्षयान प्रणालियों की कीमत कम होने के साथ अंतरिक्ष यात्रा की लागत में भी कमी आ रही है। इससे नये प्रतिभागी बाजार में उतर रहे हैं।

End of Feed