मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को राहुल को सांसद के रूप में अयोग्य ठहराए जाने के बाद लोकसभा की यह पहली बैठक होगी। फ्लोर रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में सोमवार सुबह 10 बजे बैठक बुलाई गई है, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद लगभग सभी विपक्षी दल राहुल के समर्थन में आ गए हैं। खड़गे, राहुल और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने समर्थन के लिए सभी पार्टियों का शुक्रिया अदा भी किया।
पार्लियामेंट बजट सेशन
सूत्रों की माने तो सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में कांग्रेस के सांसद आक्रामक रहेंगे, अपना विरोध दर्ज करवाने के लिए सांसद सोमवार को काले कपड़े पहनकर संसद आने वाले हैं वहीं संसद के बाहर भी कल कांग्रेस सड़क पर दिखेगी, देशव्यापी आंदोलन के साथ कल यूथ कांग्रेस संसद घेराव भी करेगी।
सरकार दोनों की सदनों को चलाने का प्रयास करेगी
हालांकि विपक्ष विरोध से अलग सरकार दोनों की सदनों को चलाने का प्रयास करेगी, लोकसभा में पांच विधेयकों को पारित करने का प्रयास होगा,हालाँकि सदन के गतिरोध को देखते ऐसी अटकलें हैं कि सत्र निर्धारित समय से पहले स्थगित किया जा सकता है, लेकिन इसको लेकर कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
कल सूचीबद्ध विधेयक के अलावा, सरकार ने कहा है कि वह प्रतिस्पर्धा (संशोधन) विधेयक 2022, जैविक विविधता (संशोधन) विधेयक 2022, अंतर-सेवा संगठन (कमांड, नियंत्रण और अनुशासन) विधेयक 2023 और बहु-विधायी पारित करना चाहती है। राज्य सहकारी समितियां (संशोधन) विधेयक, 2022।राज्यसभा में, कार्य सूची में मुख्य रूप से बजट से संबंधित मुद्दे शामिल हैं।
