TIME की 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में भारत की ये 8 हस्तियां भी शामिल, देश का नाम किया रोशन

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 18, 2024, 11:48 AM IST

भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। आइए एक नजर डालते हैं जिन्होंने टाइम पत्रिका की 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह बनाई है।

TIME's 100 Most Influential People: टाइम पत्रिका की 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में कई भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों ने जगह बनाई है। इनमें एक्टर आलिया भट्ट और पहलवान साक्षी मलिक भी शामिल हैं। इस सूची में कलाकार, आइकन, फिल्म स्टार, एथलीट, वैज्ञानिक, राजनेता और बिजनेस लीडर शामिल हैं जिन्होंने अपने काम से गहरा प्रभाव डाला है। भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने टाइम पत्रिका की 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह बनाई है।

Time's list 2024

टाइम्स की सूची में 8 भारतीयों के नाम

आलिया भट्ट

टाइम पत्रिका के लिए अपने लेख में ब्रिटिश फिल्म निर्देशक टॉम हार्पर ने आलिया भट्ट को अद्भुत प्रतिभा बताया। ब्रिटिश नागरिकता रखनी वाली आलिया भट्ट भारत में रहती हैं और मुख्य रूप से हिंदी फिल्म उद्योग में काम करती हैं। वह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं भारत की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने पिछले साल नेटफ्लिक्स के "हार्ट ऑफ स्टोन" से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत की थी।

End of Feed