शशि थरूर की बयानबाजी से कांग्रेस में मचा बवाल, वेणुगोपाल ने सुनाई खरी-खरी; पार्टी नेताओं को भी दी नसीहत

Tharoor Remarks: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेताओं को बातचीत के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए और ऐसे बयान देने से बचना चाहिए जिनसे भाजपा को खुशी हो।

Tharoor Remarks: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेताओं को बातचीत के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए और ऐसे बयान देने से बचना चाहिए जिनसे भाजपा को खुशी हो। केरल के अलप्पुझा से लोकसभा सदस्य वेणुगोपाल ने यह टिप्पणी पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के उस बयान के संदर्भ में की जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 'जेन जी' के बीच उतना लोकप्रिय नहीं हुआ जितना 'कॉकरोच जनता पार्टी' का विरोध प्रदर्शन।

Tharoor Venugopal

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और केसी वेणुगोपाल (फाइल फोटो)

वेणुगोपाल ने कांग्रेसियों को दी सलाह

वेणुगोपाल ने कहा, ''जहां तक मुझे पता है, मैंने उनका बयान केवल कुछ मीडिया चैनलों पर ही देखा है। मैं ठीक-ठीक यह नहीं सुन पाया कि उन्होंने क्या कहा।'' कांग्रेस महासचिव ने कहा कि तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर की टिप्पणियों के बारे में उन्हीं से सीधा पूछा जाना चाहिए। हालांकि, यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं को सार्वजनिक बयान देते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

End of Feed