Terror Attack on Army: सेना मुख्यालय उत्तरी कमान के एक बयान के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात आतंकवादियों ने भारतीय सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की गई। जिसमें कम से कम 5 सैनिक शहीद हो गए और एक घायल हो गया। पांचों शहीद सैनिक राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे और इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात किए गए थे। उन्होंने कहा कि इस घटना में एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला
जम्मू आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी सक्रिया हुई। एनआईए की टीम की जांच के लिए जम्मू जाएगी। इस टीम में 3 से 4 सदस्य होंगे जो कल सुबह मौका ए वारदात पर पहुंच कर अपने स्तर पर भी जांच करेंगे। बड़े आतंकी हमले के बाद स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी अपने स्तर पर तफ्तीश करती हैं जिस प्रक्रिया के तहत एनआईए इस आतंकी हमले में अपने स्तर पर जांच करेगी।
बयान के मुताबिक आज करीब 3 बजे, राजौरी सेक्टर में भीम्बर गली और पुंछ के बीच चल रहे सेना के एक वाहन पर भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। वाहन में आग लग गई, संभवत: आतंकवादियों ने ग्रेनेड का इस्तेमाल किया है।
#WATCH | Security forces secure the area where an Army truck was attacked by terrorists in Poonch dist, J&K. 5 pers… t.co/XmZfvd20ko
— ANI (@ANI) Apr 20, 2023
जबकि शुरुआती रिपोर्टों आई थी कि बिजली गिरने से ट्रक में आग लग गई होगी। बाद में यह पाया गया कि आग लगने की वजह आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड से हमला हो सकता है। यह घटना मेंढर सब डिवीजन के भाटा धूरियन फॉल में हुई, जब वाहन भीमबेर गली से सांगियोत की ओर जा रहा था।
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हमले के बारे में जानकारी दी है। सिंह ने पहले ट्वीट कर शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुंछ जिले (जम्मू-कश्मीर) में हुई त्रासदी से दुखी हूं, जहां एक ट्रक में आग लगने के बाद भारतीय सेना ने अपने बहादुर सैनिकों को खो दिया है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदना शहीदों के साथ हैं।
भारतीय सेना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच चल रहे सेना के एक वाहन पर आज अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड के संभावित उपयोग के कारण वाहन में आग लग गई। इस क्षेत्र में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच कर्मियों ने दुर्भाग्य से इस घटना में अपनी जान गंवा दी है। एक अन्य गंभीर रूप से घायल सैनिक को तुरंत राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
