यूं ही खास नहीं है केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट का टर्मिनल 2, 11 नवंबर को पीएम करेंगे उद्घाटन

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 9, 2022, 12:08 PM IST

बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 को बनाने में करीब पांच हजार करोड़ की लागत आई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • केंपेगौड़ा एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का उद्घाटन
  • 11 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे
  • अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 की यात्रियों को संभालने की क्षमता के साथ-साथ चेक-इन और इमिग्रेशन के लिए काउंटर दोगुना हो जाएंगे, जिससे लोगों को काफी मदद मिलेगी। यह वर्तमान में 2.5 करोड़ से सालाना लगभग 5-6 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। दूसरे टर्मिनल के पहले चरण में 25 मिलियन यात्रियों को जोड़ा जाएगा, दूसरे चरण में 2 करोड़ यात्रियों को जोड़ा जाएगा, प्रवक्ता ने कहा। 17 सुरक्षा चेक-इन लेन के साथ कुल टर्मिनल क्षेत्र 2,55,645 वर्ग मीटर होगा। गेट लाउंज में बैठने की क्षमता 5,932 होगी।

kempegowda airport

बेंगलुरु में है केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

खास है टर्मिनल 2

End of Feed