बागी हुईं के कविता: बीआरएस छोड़ चुनी नई सियासी राह; नई पार्टी का किया एलान, कहा- बहुत अपमान सह लिया

तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते चुनाव में सत्ता जाने के बाद अब बेटी के कविता ने पार्टी से बगावत कर ली है। के कविता ने तेलंगाना विधान परिषद में आज नई पार्टी बनाने का एलान किया। तेलंगाना आंदोलन के दौरान सांस्कृतिक संगठन के रूप में स्थापित तेलंगाना जागृति को राजनीतिक दल में बदलने का ऐलान करते हुए कविता ने कहा कि वह भविष्य में एक नई राजनीतिक ताकत के रूप में फिर से विधानसभा में लौटेंगी।

भारत राष्ट्र समिति अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कल्वकुंतला (के) कविता ने सोमवार को तेलंगाना विधान परिषद में अपने अंतिम भाषण के दौरान नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की। भावुक अंदाज़ में उन्होंने कहा कि जिस संगठन तेलंगाना जागृति की वह अध्यक्ष हैं, उसे अब एक राजनीतिक दल के रूप में बदला जाएगा।

k kavita.

के कविता ने किया नई पार्टी बनाने का एलान।

कविता ने कहा कि पार्टी में उन्हें घोर अपमान सहना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने बीआरएस से नाता तोड़ने का फैसला किया। गौरतलब है कि पार्टी से निलंबन के बाद उन्होंने सितंबर में विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा भेजा था और सोमवार को सदन में उसे स्वीकार करने की अपील की।

End of Feed